सैंपऊ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर में रविवार अल सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ता रहा। धौलपुर जिले भर के अलावा आसपास के कई राज्यों से पहुंचे लोग भगवान भोले नाथ के दर्शनों के लिए लालायित देखे गए। लंबी कतारों में लगे लोगों ने बारी-बारी से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर माथा टेक कर मनौती मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर चहुँओर बम बम भोले के जयकारो