निवास: निवास रेस्ट हाउस में पीएचई मंत्री संपतिया उइके का आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Niwas, Mandla | Apr 19, 2026 निवास रेस्ट हाउस में रविवार को दोपहर 2:30 बजे पीएचई मंत्री संपतिया उइके का आगमन हुआ। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मंत्री का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।