डिंडौरी: शहपुरा और विक्रमपुर में ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया
डिंडौरी जिले के शहपुरा और विक्रमपुर में ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों और मालिकों को ओवरलोड वाहन ना चलाने वैध दस्तावेज रखने हेलमेट लगाने सीट बेल्ट बांधने सहित ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार शाम 5:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।