महंगाई के खिलाफ बैरिया में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका
। भाकपा माले नेता नवीन कुमार ने कहा कि महंगाई के कारण गरीबों की थाली से जरूरी खाद्य सामग्री दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर पार्टी की ओर से देशभर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जा रहा है। सरकार को आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के ठोस उपाय करने चाहिए। प्रदर्शन में पार्टी के अंचल सचिव सहित धामू चौधरी, योगिन्द्र चौधरी, मलक मुखिया, जोखू चौधरी, अनिल सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bettiah, West Champaran | Aug 27, 2026