रतनी फरीदपुर: रतनी फरीदपुर प्रखंड के स्कूलों में औचक निरीक्षण, DEO ने पढ़ाया पाठ और दिए कार्रवाई के निर्देश
जहानाबाद के रतनी-फरीदपुर प्रखंड के दो मध्य विद्यालयों में डीईओ सरस्वती कुमारी ने औचक निरीक्षण कर मध्यान्न भोजन, शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कई अनियमितताएं पाईं। उन्होंने संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित होमवर्क और अद्यतन लेसन प्लान सुनिश्चित करने को कहा।