पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा, सही जमीन सर्वे से 90% मारपीट और जमीन विवाद की घटनाएं कम होंगी
बिहार में जमीन सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है,लेकिन कई जगह जमीन को लेकर विवाद भी बढ़ गया है।इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमीन सर्वे के लिए धन्यवाद देते हैं।मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर जमीन सर्वे का काम सही से हो जाए तो आने वाले समय में 90%जमीन विवाद की घटनाएं कम हो जाएगी।