पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक नेटवर्क का खुलासा, 2 गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Aug 24, 2026
पूर्णिया के के.हाट और सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे स्मैक तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान एमआईटी कॉलेज के पास से प्रमोद कुमार को और जनता चौक स्थित राधा ब्यूटी पार्लर की संचालिका राधा देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 252.48 ग्राम स्मै