लालगंज: तहसील क्षेत्र लालगंज के हर गांव में लंबित भूमि संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए चलेगा एक माह का विशेष अभियान
भूमि विवादों के निपटाहारे में अब हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन ने तहसील क्षेत्र के हर गांव में लंबित भूमि संबंधी शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडे ने रविवार दोपहर बाद 1:00 बजे बताया कि इस अभियान को पूर्णतः सफल किया जाएगा। किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।