Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
sityoggallery
#NitishKumar #NishantKumar #BiharPolitics #PoliticalNews #IndianPolitics #Leadership #PoliticalDynasty #BiharNews #Youth...
Bihar, India
| Mar 7, 2026
#nitishkumar
#nishantkumar
#biharpolitics
#politicalnews
#indianpolitics
#leadership
#politicaldynasty
#biharnews
#youth...
MORE NEWS
आगामी देवकुंड श्रावणी मेला को लेकर जिला अधिकारी का बाबा दुग्धेश्वर नाथ नगरी का दौरा।
Rafiganj, Aurangabad | Jul 18, 2026
गोह की 3 बेटियों ने NEET में लहराया परचम, AIR 944 से 15,232 तक रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान मैट्रिक की स्टेट टॉपर से अब NEET में शानदार सफलता: तृप्ति, प्रज्ञा और सुरभि की मेहनत रंग लाई औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड की तीन छात्राओं ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तीनों ने बेहतरीन ऑल इंडिया रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने के सपने को एक कदम और करीब कर लिया है। सफल छात्राओं में हरीगांव निवासी राजीव कुमार विद्यार्थी की पुत्री तृप्ति राज ने AIR 944, बाजार बर्मा गांव निवासी मिथलेश यादव की पुत्री प्रज्ञा कुमारीने AIR 10,809 और अस्शेयास गांव निवासी उपेंद्र यादव की पुत्री सुरभि कुमारी ने AIR 15,232 रैंक हासिल की है। खास बात ये है कि तीनों ने दसवीं तक की पढ़ाई गोह स्थित केबीएम क्लासेस से की थी और तीनों मैट्रिक में स्टेट टॉपर में शामिल भी रह चुकी हैं। इसके बाद तृप्ति राज और सुरभि कुमारी ने पटना जाकर कोचिंग के साथ तैयारी की, जबकि प्रज्ञा कुमारी ने घर पर रहकर स्वाध्याय और ऑनलाइन माध्यम से सफलता हासिल की। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है। #NEET2026 #NEETResult #Goh #AurangabadNews #AIR944 #BiharGirls #WomenInMedicine #KBMClasses #BiharSuccess #SuccessStory
Rafiganj, Aurangabad | Jul 18, 2026
गणित-विज्ञान शिक्षा को नई दिशा, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर शिक्षकों का हुआ विशेष प्रशिक्षण रफीगंज (औरंगाबाद): रफीगंज प्रखंड के कासमा रोड स्थित रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय में शनिवार सुबह प्रखंड स्तरीय गणित-विज्ञान प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अकाउंटेंट पवन मिश्रा, प्रधानाध्यापक मुख्तार अहमद साबरी, शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा, जसवंत कुमार सिंह एवं अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सुधीर कुमार मिश्रा ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) की अवधारणा, इसके उद्देश्य तथा आधुनिक शिक्षण में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पद्धति विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। वहीं जसवंत कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों से कहा कि माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट प्रत्येक विद्यालय के लिए अनिवार्य है। जिन विद्यालयों में अभी तक PBL की शुरुआत नहीं हुई है, वे अविलंब इसे लागू करें ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षा मिल सके। कार्यशाला में राजकीय मध्य विद्यालय रफीगंज के मस्कुर आलम, गोरडीहा के प्रभात रंजन, अमरपुरा के शिवकुमार प्रजापति, सीमवां के रामकुमार प्रसाद, खडवा के शशि शेखर मिश्रा, कासमा के पांडव प्रसाद गुप्ता, बेलहड़िया मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथलेश प्रसाद सहित प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं गणित-विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
Rafiganj, Aurangabad | Jul 18, 2026
सार्वजनिक जमीन के निजी दाखिल-खारिज के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन रफीगंज (औरंगाबाद)। रफीगंज प्रखंड के बराही बाजार स्थित सार्वजनिक भूमि के कथित निजी दाखिल-खारिज के विरोध में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित रखने की मांग की। पौथू पैक्स अध्यक्ष शंभू भारती, पूर्व मुखिया विजय विश्वकर्मा, राजाराम चंद्रवंशी, रामदेव राम, शिवदत्त पंडित, शंकर सुमन एवं अब्दुल सदब अंसारी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1962-63 में गांव की समिति ने पूरे गांव के हिंदू-मुस्लिम समुदाय के सार्वजनिक उपयोग के लिए 78 डिसमिल जमीन छह लोगों के नाम से खरीदी थी। उनका कहना है कि इस भूमि का उद्देश्य विद्यालय, सामुदायिक भवन, सामाजिक कार्यक्रमों तथा अन्य जनहित के कार्यों के लिए उपयोग करना था। ग्रामीणों का आरोप है कि अब कुछ लोग इस जमीन पर निजी स्वामित्व का दावा कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका पूरे गांव में विरोध हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह भूमि पूरे गांव की धरोहर है और इसे किसी भी कीमत पर निजी संपत्ति नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत तरीके से कागजात तैयार कर दाखिल-खारिज कराने में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में शिवदत्त प्रजापति, शेखर सुमन, राव कुमार, कपिल गोस्वामी, खैनी यादव, मुंशी यादव, जगदीश यादव, कृष्णा यादव, सत्येंद्र यादव, रकम प्रसाद सोनी, शिव कुमार सोनी, राजेश गुप्ता, रुपेश कुमार, अकिल अंसारी, रवि कुमार, विमलेश रजक, सुखेंद्र रजक, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सूर्यदेव यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने मांग की कि भूमि के अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Rafiganj, Aurangabad | Jul 18, 2026
औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सम्राट अशोक भवन में ग्राम रक्षा दल सदस्यों,क्षेत्र पदाधिकारियों एवं दलपतियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कर उपस्थित लोगों को संबोधित किए। #aurangabad #bihar #development #NewsUpdate #foryoupageシ #reelsindia
Rafiganj, Aurangabad | Jul 18, 2026
#NitishKumar #NishantKumar #BiharPolitics #PoliticalNews #IndianPolitics #Leadership #PoliticalDynasty #BiharNews #Youth... - Bihar News