लखीसराय: ऊर्जा मंत्री ने कजरा सोलर पावर प्लांट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव सोमवार अपराह्न करीब 12:30 बजे अपने औचक निरीक्षण के क्रम में कजरा सोलर पावर प्लांट पहुंचे. मंत्री के अचानक आगमन से अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई. मंत्री ने यहां विद्युत उत्पादन की पूरी प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों की गहन जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को इसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.