अमरिया: महंगाई का डबल झटका, सिलेंडर ₹29 महंगा हुआ, सब्सिडी वाले साल भर में अब सिर्फ 4 सिलेंडर
महंगाई के बीच उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है। 7 जून को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में करीब 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई। वहीं अब केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रियायती सिलेंडरों की संख्या भी घटा दी है। पहले लाभार्थियों को साल में 9 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते थे, लेकिन अब सिर्फ 4 सिलेंडर ही दिए जाएंगे।