सकलडीहा: पूरा चेता दुबे गांव में पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, प्रशासन जांच में जुटा
धानापुर के पूरा चेता दुबे गांव में पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। सलाउद्दीन व अरशद हुसैन की जमीन उनकी अनुपस्थिति में अज्ञात व्यक्ति से रजिस्ट्री कराने का आरोप है। पीड़ित ने मनीष मिश्रा पर साजिश का आरोप लगाया है। कई दिन बाद भी एफआईआर नहीं हुई। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने जांच, जबकि सीओ स्नेहा तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।