बलरामपुर: परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 30 वाहनों का चालान, 1.75 लाख रुपए का जुर्माना, 1 बस और 4 माल वाहन निरुद्ध
बलरामपुर में परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ बृजेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान शुरू हुआ। एआरटीओ ने बताया कि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बिना परमिट संचालित पाए जाने पर 1 बस और चार माल वाहनों को निरुद्ध किया गया। साथ ही कुल 30 वाहनों का चालान काटा गया। परिवहन विभाग ने इन सभी वाहनों पर कुल 1,75,000 रुपए का जुर्माना लगाया है।