बलरामपुर: मारपीट मामले में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को सुनाई सजा, 4-4 हजार रुपये का अर्थदंड और कटघरे में खड़े रहने की सजा
बलरामपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक पुराने मामले में 3 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप यह सफलता मिली है।मामला 13 जून 1999 का है, जब कमला देवी पत्नी राम दुलारे निवासी सोनार थाना कोतवाल नगर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके तहत कार्यवाही की गई है।