पटना ग्रामीण: कांग्रेस नेता के. राजू की अध्यक्षता में सदाकत आश्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक, विस चुनाव की तैयारी पर चर्चा
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर के. राजू की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक की गई। मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की रणनीति और तैयारी पर चर्चा की गई।