पटना ग्रामीण: समस्तीपुर पुल का स्लैब गिरने पर जदयू कार्यालय में मंत्री जमा खान ने कहा- कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, वो ठीक हो जाएगा
समस्तीपुर में पुल का स्लैब गिरने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं, अब इस पूरे मामले पर जेडीयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री जमा खान ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पूरी जानकारी नहीं रहती है। वहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था वो ठीक हो जायेगा।