सांगोद.क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बपावर थाना टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 32 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार को भी जप्त किया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपि मनीष, अशोक और आशु को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बारां जिले के निवासी बताए जा रहे