सरीला: रिरुआ बुजुर्ग गांव में आवास की मांग को लेकर पंचायत भवन में घुसकर ग्राम विकास अधिकारी के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील क्षेत्र के रिरुआ बुजुर्ग गांव में आवास की मांग को लेकर ग्राम विकास अधिकारी से गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने पंचायत भवन में घुसकर ग्राम विकास अधिकारी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़ित पंचायत सचिव ने जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।