*सफलता की कहानी*
परंपरागत कृषि विकास योजना से बदली खेती की दिशा
जैविक खेती अपनाकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बने आदिराम रावत
परंपरागत कृषि विकास योजना से जुड़कर शिवपुरी के किसान आदिराम रावत अपनी दो एकड़ भूमि पर जैविक खेती कर रहे हैं। योजना के माध्यम से उन्हें खेती के बारे में वैज्ञानिक विधि और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे वे जीवामृत, घनजीवामृत और नीमास्त्र का स्वयं निर्माण कर देशी गाय के गोबर व गौमूत्र से खेती कर रहे हैं।
उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र के अन्य किसान भी इसे अपनाने लगे हैं, जिससे किसानों की लागत घटी है और उत्पादन में सुधार हुआ है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#SuccessStory
#shivpuri
6.7k views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026