भंडरा: भंडरा के खवास खिजरी गांव में बारिश में खेत गई किशोरी वज्रपात से झुलसी, अस्पताल रेफर
भंडरा प्रखंड में शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गरज के साथ हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र के खवास खिजरी गांव निवासी काली उरांव की 16 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वर्षा कुमारी घर के समीप खेत में उखाड़कर रखे गए प्याज को लाने गई थी।