प्रतापगढ़: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रतापगढ़ एसपी ने तैयारियों की की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आगामी 'होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025' की लिखित परीक्षा को लेकर मंगलवार शाम 6:00 बजे समन्वय गोष्ठी की। 25 से 27 अप्रैल तक 14 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा, CCTV निगरानी और खुफिया इकाइयों को सक्रिय किया गया है। एसपी ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने हेतु कड़े निर्देश दिए