जमुई: महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग उठी, बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Apr 25, 2026 जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार 3 बजे ‘संगठन सृजन साथी अभियान’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक 2023 को जल्द लागू करने की मांग उठाई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया