जमुई: सदर अस्पताल के प्रसव और ओटी कक्ष का राज्य स्तरीय टीम ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 सदर अस्पताल में 35 दिनों में 40 सिजेरियन के दौरान आठ प्रसूता की तबियत बिगड़ने के बाद रेफर करने मामले में जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंची। राज्य स्तरीय टीम में शामिल पटना की डा. पूनम रमन, डा. प्रमोद कुमार, डा. पंकज मिश्रा द्वारा प्रसव कक्ष और आपरेशन कक्ष का बारी बारी से जायजा लिया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।