जमुई: वनगामा गांव की महादलित महिला ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर सिमुलतला थानाध्यक्ष पर हाथापाई करने का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Oct 8, 2024 वनगामा गांव की महादलित महिला मंगलवार की दोपहर 2 बजे समाहरणालय स्थित एसपी चंद्र प्रकाश के कार्यालय पहुंची। जहां एसपी को आवेदन देते हुए बताया कि जमीन नापी करने सिमुलतला थाने की पुलिस कुछ लोगों के साथ पहुंची थी। जब वहा मौजूद महादलित परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो थानाध्यक्ष के द्वारा हाथापाई की गई। पीड़िता ने जांच की मांग की है।