भीलवाड़ा: चतरपुरा में परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट और अभद्रता का आरोप, रावणा राजपूत समाज का प्रदर्शन
माण्डल थाना क्षेत्र के ग्राम चतरपुरा में परिवार पर हुए जानलेवा हमले, लूटपाट और महिलाओं के साथ अभद्रता की घटना को लेकर श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।