फिरोजाबाद यातायात पुलिस का विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर की कड़ी कार्यवाही ऑटो चालकों में मचा हड़कंप
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
मानक से अधिक सवारी बैठाकर संचालित किए जा रहे 33 ऑटो / ई-रिक्शा के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
स्पीड मीटर के माध्यम से मार्गों पर वाहनों की गति की जांच की गयी तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले 151 वाहन चालकों के विरुद्ध ओवरस्पीड के तहत चालान की कार्यवाही की गयी।
612 अन्य वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन में वैधानिक चालान की कार्यवाही की गयी।
यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 03 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गयी।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और हेलमेट बैंक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गयी तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।
@SSP Firozabad @Aditya Langhe @CO Traffic @Firozabad Traffic Police @UP Police
#FirozabadPolice #TrafficAbhiyan #RoadSafety #HelmetBank #OverSpeed #FirozabadNews #UPPolice #TrafficRules