हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार आरोपी के घर पर की मुनादी
बीते साल अक्तूबर माह से लगातार फरार चल रहे नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी के घर पर शनिवार को रानीपुर पुलिस ढोल भांगड़ा लेकर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ काला के घर पर मुनादी करते हुए तत्काल पेश होने की घोषणा की। न्यायालय के आदेश पर ये मुनादी की गई। भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 84 के तहत आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया।