ड्यूटी के बीच बहन ने सड़क पर रुकवाई रोडवेज बस, भाई की कलाई पर बांधी राखी
उदयपुर । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते की एक भावुक तस्वीर उदयपुर में देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात रोडवेज बस चालक किशनलाल मेघवाल अपनी ड्यूटी के चलते घर जाकर बहन से राखी नहीं बंधवा सके। ऐसे में उनकी बहन रूपा देवी मेघवाल ने भाई के प्रति अपने स्नेह को अनोखे अंदाज में निभाया।
किशनलाल मेघवाल प्रतापगढ़ डिपो में रोडवेज बस चालक के पद पर कार्यरत हैं। रक्षाबंधन के दिन वे बस लेकर अपनी ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के कारण वे घर नहीं पहुंच पाए और बहन से राखी बंधवाने का अवसर नहीं मिल सका।
भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए रूपा देवी ने सड़क पर ही भाई से मिलने का फैसला किया। उन्होंने रास्ते में रोडवेज बस को रुकवाया। बस रुकते ही रूपा देवी अपने भाई किशनलाल के पास पहुंचीं और महज एक मिनट में उनकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की रस्म पूरी की।
इस दौरान भाई-बहन
Badgaon, Udaipur | Aug 28, 2026