कोईलवर: कोईलवर पीएनबी आरसेटी में गाय पालन एवं वर्मी कम्पोस्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण, 32 प्रतिभागी ले रहे हैं प्रशिक्षण
ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से PNB आरसेटी, कोईलवर में गाय पालन एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का 12 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 32 प्रतिभागी, दिन में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बुधवार को सुबह 11:30 आयोजित प्रशिक्षण सत्र में वर्मी कंपोस्ट का प्रशिक्षण चला।