थरथरी: प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का बीडीओ और सीओ ने किया निरीक्षण
चंडी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का बीडीओ राजदेव कुमार रजक व सीओ मो0 नोमान ने मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे नीरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को छठ घाटों पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए बिजली की व्यवस्था करने, छठ घाट की सफाई करने, कच्चा सीढ़ी बनाने एवं बेरिकेडिंग करने का निर्देश दिया।