थरथरी: चंडी थाना परिसर में दीपावली और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
दीपावली व छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को तीन बजे चंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बीडीओ राजदेव कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा लाइसेंसधारी शामिल हुए। लोगों से शांति पूर्वक दोनों पूजा मनाने की अपील की गई। इन्होंने कहा कि किसी भी विवादित स्थान पर मूर्ति की स्थापना न करें।