शिवपुरी नगर: गुना नाका पर आरक्षक से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पास से अवैध हथियार भी बरामद
शिवपुरी की थाना देहात पुलिस ने गुना नाका पर ड्यूटी पर जा रहे आरक्षक से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो आरोपियों के पास से अवैध 315 बोर के लोडेड कट्टे भी बरामद हुए हैं। इस पूरे मामले का खुलासा आज सोमवार की दोपहर 1 बजे एडिशनल एसपी संजीव मुले द्वारा किया गया।