सवायजपुर: आचार संहिता लागू होने के बावजूद अनंगपुर मुख्य चौराहे पर लगी है सपा प्रत्याशी की होर्डिंग
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोग द्वारा आचार संहिता लागू कर दी गई है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा प्रचार के उद्देश्य से लगाए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटवा दिए गए। पर पचदेवरा क्षेत्र में अनंगपुर मुख्य चौराहे आचार संहिता लगने के 24 घंटे बाद भी सपा प्रत्याशी की होर्डिंग लगी हुई है।