सवायजपुर: कहरई नकटौरा के कोटेदार की मनमानी, ग्रामीणों से अंगूठा लगवाया पर नहीं दिया खाद्यान्न, कार्रवाई की मांग
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के कहरई नकटौरा गांव निवासी ग्रामीणों ने कोटेदार पर फरवरी माह का राशन न देने का आरोप लगाया है, ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार ने अंगूठा लगवा लिया पर खाद्यान्न नहीं दिया। ग्रामीणों ने खाद्यान्न दिलाने और कोटेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है।