महात्मा गांधी जयंती के साथ सेवा का संकल्प
स्वच्छता ही सेवा के तहत किशोर सागर तालाब में चला महा सफाई अभियान
कई टन कचरे का किया गया एकत्रीकरण एवं उचित निस्तारण, जनप्रतिनिधियों से लेकर सफाई मित्रों तक ने लिया स्वच्छता का संकल्प
-----
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर #सेवा_संकल्प_अभियान अंतर्गत #स्वच्छता_ही_सेवा गतिविधियों के तहत नगर पालिका परिषद छतरपुर द्वारा किशोर सागर तालाब क्षेत्र में वृहद महा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
महा सफाई अभियान के दौरान किशोर सागर तालाब क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। विभिन्न स्थानों से कचरे का एकत्रीकरण कर उसे व्यवस्थित रूप से हटाया गया। अभियान के दौरान कई टन कचरे का एकत्रीकरण कर उचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया सहभागिता
अभियान में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा, स्वच्छता नोडल अधिकारी श्री नितेश चौरसिया, स्वच्छता स्वास्थ अधिकारी श्री संजेश नायक सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, पार्षदगण, नागरिक, नगर पालिका कर्मचारी एवं सफाई मित्रों ने सहभागिता की।
इस दौरान सभी ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने का संदेश दिया।
स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश
किशोर सागर तालाब जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता के लिए आयोजित इस अभियान ने जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं और स्वच्छता कार्यों में सहयोग प्रदान करे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#chhatarpur