मेला ग्राउंड में निर्माण पर CMO का बड़ा बयान—“किसी प्रकार की निर्माण अनुमति नहीं दी गई”!
छतरपुर के मेला ग्राउंड में धार्मिक आयोजन के बीच सामने आए निर्माण को लेकर अब नगर पालिका CMO माधुरी शर्मा का बयान सामने आया है।
CMO के अनुसार, “किसी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं दी गई है।”
ऐसे में सवाल उठता है कि अगर निर्माण की अनुमति नहीं दी गई थी, तो मैदान में यह निर्माण किसकी अनुमति से हुआ?
जवाब देगा कौन?
स्थानीय लोगों ने मेला ग्राउंड की जमीन, निर्माण और घेराबंदी की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
आपके हिसाब से इस मामले में जिम्मेदारी किसकी बनती है? कमेंट में बताएं।
#Chhatarpur #ChhatarpurNews #BundeliBhaukaalNews #मेला_ग्राउंड #छतरपुर_न्यूज़