गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जंक्शन से पहली बार गुजरी धनबाद-कोयम्बटूर अमृत भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में दिखी खुशी
गया। धनबाद से कोयम्बटूर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22363 अप धनबाद-कोयम्बटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का शनिवार को गया रेलवे स्टेशन पर पहली बार आगमन हुआ। ट्रेन शाम 7:49 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची और चार मिनट के ठहराव के बाद 7:53 बजे अपने गंतव्य कोयम्बटूर के लिए रवाना हो गई। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 अगस्त शनिवार की रात 9 बजे गयाजी आरपीएफ द्वारा दी गई है।