नानपारा: नानपारा मां काली कुंडा मंदिर में दीप प्रज्वलित कर मनाई गई दीपावली, देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई
नानपारा, बहराइच। सोमवार, 9 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन अवसर पर नानपारा स्थित ऐतिहासिक मां काली कुंडा मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शुक्ला 'गोपाल' मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी का आवाहन किया।