भिंड नगर: देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के तबादले के बाद पुलिस कर्मियों ने विदाई समारोह आयोजित किया
भिंड जिले के देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य का फेरबदल करते हुए उन्हें अब सिटी कोतवाली का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे देहात थाना परिसर में पुलिस स्टाफ द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने टीआई मुकेश शाक्य को फूलमाला पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।