बरौनी: चकिया थाना अंतर्गत मेला देखने गई एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
चकिया थाना अंतर्गत मेला देखने के लिए एक नाबालिक अपने परिवार वालों के साथ गई थी।इसके बाद उसे चॉकलेट का प्रलोभन देकर परिजनों से अलग किया गया और मंदिर से दूर एक चिमनी के पास उस नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया।इस पूरे प्रकरण में बयान के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।जिसकी जानकारी सोमवार को दिन के दो बजे पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया।