मोहनलालगंज: 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, घर में घुसकर की थी वारदात
मोहनलालगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को पीड़िता की भाभी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने घर में घुसकर उसकी करीब 13 वर्षीय ननद के साथ जबरदस्ती गलत काम किया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी।