Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बैतूल आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में, ब्रह्माकुमारीज़ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी कार्यक्रम की जानकारी बैतूल में 18 जून, गुरुवार को आयोजित होने जा रहे ब्रह्माकुमारीज़ के महासम्मेलन “आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रह्माकुमार डॉ. नथमल भाई, ओडिशा ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम को आकर्षक सजावट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। कार्यक्रम में आदिवासी स्वागत गीत, पारंपरिक नृत्य और कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने आध्यात्मिक अनुभव भी साझा करेंगी। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को आधार और मोबाइल नंबर के आधार पर पंजीकरण के बाद शासकीय मुहरयुक्त निशुल्क पास जारी किए गए हैं। बैतूल अब इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महासम्मेलन का साक्षी बनने के लिए तैयार है। #PresidentDroupadiMurmu #राष्ट्रपति_द्रौपदी_मुर्मु #PresidentVisitBetul #राष्ट्रपति_का_बैतूल_दौरा #BrahmaKumaris #आदिवासी_महासम्मेलन #जनजातीय_सशक्तिकरण #BetulNews #MPNews #ViralNews #बैतूल #Betul #आध्यात्मिक_जागृति #LalBahadurShastriStadium #TribalEmpowerment #SpiritualAwakening #MadhyaPradesh #BreakingNews #LatestUpdate #TrendingNews

Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026

MORE NEWS