हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में स्वच्छता अभियान तेज, देवरी रोड जपला में नालियों की सफाई जारी
हुसैनाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में देवरी रोड जपला के आसपास की नालियों की सफाई तेजी से कराई जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छ हुसैनाबाद बनाने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह भी नगर पंचायत के सफाई मित्रों को नालियों की सफाई करते देखा गया। नगर पंचायत की इस पहल से