श्रीनगर: खुट्टी धुनैली पंचायत सरकार भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
खुट्टी धुनैली पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को 11 बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कसबा विधायक नितेश सिंह का मुखिया नूतन देवी, बीडीओ गनोर पासवान, मनरेगा पीओ सत्यप्रकाश, जेई अविनाश कुमार एवं रवि कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। विधायक ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया।