धनवार: आन बान शान के साथ अनुमंडल क्षेत्र में फहराया गया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अनुमंडल कार्यालय खोरीमहुआ, धनवार प्रखंड कार्यालय, अवर निबंधन कार्यालय, धनवार थाना परिसर, पुनीत राय स्टेडियम धनवार सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य स्थानों पर विधिवत झंडोत्तोलन किया गया।