शिकोहाबाद: एसपी सिटी ने सीओ सिटी और पुलिस फोर्स के साथ सुभाष तिराहा से किया पैदल मार्च, हुडदंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने सीओ सिटी संग सोमवार सायं सवा सात बजे करीबन सुभाष तिराहा से पुलिस फोर्स संग पैदल मार्च किया। इस दौरान मीडिया से बात कर बताया कि आगामी नववर्ष को लेकर मिले दिशा निर्देशों को लेकर भीडभाड़ वाले एरिया, होटल, ढाबों पर लगातार डयूटियां कल व परसो जारी रहेंगी। नये साल के बहाने हुडदंग कर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।