शिकोहाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त और बाल अपचारी को लिया हिरासत में
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग के दौरान सोमवार दोपहर एक अभियुक्त विजय कुशवाह पुत्र रामसेवक निवासी एलानी नगर गली नंबर 3 व एक बाल अपचारी को 32 पव्वे सीग्रामस रॉयल स्टेज हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की गई।