शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में कड़ाके की सर्दी शुरू होने पर स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा, बीएसए ने जारी की सूचना
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में मंगलवार से 15 दिन का शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने सोमवार शाम साढ़े पाच बजे करीबन सूचना जारी कर बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।