शिकोहाबाद: थाना रजावली क्षेत्र के गांव ऐरई के समीप डंफर की टक्कर से बाइक सवार दादी की मौत, नातिन घायल
थाना नारखी क्षेत्र रैमजा निवासी नीरज 65 वर्षीय मां मुन्नी देवी व पुत्री 20 वर्षीय अंजली को बाइक पर बिठा कर रविवार शाम अलीगढ़ के खैर जा रहे थे। ऐरई के निकट तेज गति से आए डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दादी और नातिन घायल हो गईं। पुलिस दोनों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। डाक्टर ने दादी को मृत घोषित कर दिया। नीरज भी चोटिल हो गया था।