शिकोहाबाद: नगला हेंडल के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत, शिनाख्त नहीं हुई
नगला हैंडल के पास एक अज्ञात यात्री की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गिरकर रविवार दोपहर मौत हो गई। अज्ञात यात्री की उम्र 40 वर्ष के करीब होगी। सूचना पर पहुँची जीआरपी शिकोहाबाद ने शव की शिनाख्त का प्रयास कराया लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। उसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।